One line of Girls life to show own life and how to change and better them: (1) कुछ ख्वाहिश थी मेरी आँखो में, दूर आसमान में उङना था, मम्मी-पापा की थी लाडली , उनका हर सपना पूरा करना था, निकल पङी घर से मैं दूर, अब जहाँ में नाम कमाना था, बहुत सी आई मुश्किलें हर तूफान से मुझको लङना था, लङकी हूँ तो समाज के ताने भी तो सहना था क्या करोगी इतना पढ़ लिखकर , कुछ लोगों का ये भी कहना था, बेटी होना जूर्म है मानो, हर वक्त मुझे ये जताया गया, तुम भी कर सकती हो कुछ भी ये कहके मुझे ना बहलाया गया, कदम कदम पर बंदिशों का,जंजीर मुझे पहनाया गया, समाज के द्वारा बेटी को,बाप का बोझ बनाया गया, दहेज के नाम पर ना जाने कितनी बेटियों को जलाया गया। और गर्भ में ना जाने कितनी , मासूमों को दफनाया गया, बेटियाँ ही हैं भविष्य जहाँ की बेटीयों से ही शान है , बेटी नहीं तो सर्वनाश है मानव का, बेटी ही सबकी जान है (2) *मेरी उड़ान* मेरे अंदर एक जवाला भरने दो, मुझे मेरे पंखो से उड़ने दो। अपनी सारी आशाओ को रंगने दो, मुझे मेरे विश्वासो को समेटने दो। मुझे समाज में फैले कुरीतियो से जूझने दो, मेरे अंदर के अनमोल वि...